Loading...

राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सिरमौर के 16 निशानेबाज दिखाएंगे दम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

जिला सिरमौर के 16 निशानेबाजों का चयन देहरादून में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। एचपी पुलिस शूटिंग क्लब से जुड़े खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। क्लब प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

नाहन

जिला सिरमौर के युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एचपी पुलिस शूटिंग क्लब से जुड़े 16 निशानेबाजों का चयन देहरादून में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 मई से 23 मई 2026 तक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में नवनीत सिंह सैनी, स्मृति किरण बाला, भावना ठाकुर, रिशभ, प्रियांशु, सोएब, सिमरनजीत सिंह, शिवम कपिल, राजेश जांगड़ा, आशीष कश्यप, पार्थ ठाकुर, अराध्या राजपूत, शैलीमार, ऋषभ सैनी, क्षितिज सैनी और आर्यमान मेहरा शामिल हैं।

एचपी पुलिस शूटिंग क्लब की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि क्लब पिछले कई वर्षों से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और निशानेबाजी जैसे अनुशासित खेल में मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष भी क्लब के 24 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।क्लब ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी सिरमौर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

क्लब प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सिरमौर के युवा शूटिंग खेलों की ओर तेजी से आकर्षित हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

Related Topics: