सिरमौर में नगर निकाय चुनावों के लिए नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी
Himachalnow / नाहन
जिला सिरमौर में नगर निकाय चुनावों के लिए नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न वार्डों को अनारक्षित, महिला और अनुसूचित जाति श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।
नाहन
नगर पालिका परिषद नाहन में वार्ड आरक्षण
उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद नाहन के विभिन्न वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। वार्ड नंबर 1 ढाबों, वार्ड नंबर 2 हरिपुर, वार्ड नंबर 6 नया बाजार, वार्ड नंबर 7 उपर की टोली और वार्ड नंबर 10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 3 शांति संगम, वार्ड नंबर 4 शमशेर गंज, वार्ड नंबर 5 अमरपुर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर और वार्ड नंबर 13 बाल्मीकि बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 रानीताल और वार्ड नंबर 12 नावनी बाग को अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब का आरक्षण विवरण
नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड नंबर 1 भाटांवाली भूपपुर, वार्ड नंबर 5 शमशेरपुर, वार्ड नंबर 7 अस्पताल, वार्ड नंबर 8 बस स्टैंड, वार्ड नंबर 9 कहार बस्ती और वार्ड नंबर 13 हीरपुर को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 2 भूपपुर केदारपुर, वार्ड नंबर 3 बद्रीपुर, वार्ड नंबर 4 तारूवाला, वार्ड नंबर 6 बाईपास और वार्ड नंबर 12 शुभखेड़ा को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 10 देवी नगर-1 को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 11 देवी नगर-2 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत राजगढ़ में वार्डों की स्थिति
नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण के अनुसार वार्ड नंबर 1 कलौनी, वार्ड नंबर 6 पुलिस थाना और वार्ड नंबर 7 गांव कोटली को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 4 नेहरू मैदान और वार्ड नंबर 5 स्कूल वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 2 बस स्टैंड को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 3 राधा कृष्ण मंदिर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।