Sirmour: कंपनी में काम करते समय 30 वर्षीय युवक को लगा करंट, मौत
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साजन (30) पुत्र इसम सिंह निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा)पांवटा साहिब के गोंदपुर में स्थित लेबोरेट कंपनी में काम करता था।
सोमवार शाम के समय अचानक मशीन से अचानक करंट लगने से वह जोर से फर्श पर गिर गया। इस बीच अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से पांवटा साहिब में काम करता था और अपने परिवार के साथ किराये के कमरे में तारूवाला रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मशीन से उसे कैसे करंट लगा, पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।