Sirmour: गली-सड़ी अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 22 Jun 2023, 6:35 PM | Updated: 22 Jun 2023, 7:43 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जिससे सनसनी फैल गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके साथ ही शव को शिनाख्त के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया है। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है इसके साथ ही मौत के कारणों की जांच में भी जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजरा पुलिस को सूचना मिली कि सिम्बलवाड़ा जंगल में एक व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने फॉरेस्ट कर्मचारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान देखा तो सिम्बलवाड़ा में खाला बीट कालूदेव तेन्दु की जोहड़ी से पूर्व दिशा मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश गली-सड़ी अवस्था मे मुँह के बल पड़ी थी।

मृतक ने नीले रंग की पैन्ट पहनी हुई थी। उसकी उम्र 50 से 60 के बीच की प्रतीत हो रही थी। शव का चेहरा बुरी तरह से सड़-गल चुका था जिसके चलते उसकी पहचान नहीं करवाई जा सकी। पुलिस द्वारा जब छानबीन की गई तो पेन्ट की दाहिनी जेब के अन्दर से साल के पेड़ के सुखे पत्ते व एक पत्थर बरामद हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी।

Tags: