Sirmour: बड़ोलिया पुल के समीप हुआ भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही हुई बंद

Sirmour-Landslide-near-Baro.jpg

HNN/ नाहन

हिमाचल में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। बता दें अगली सुबह यहां तक कि दिन तक भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश से सड़को पर भी बाढ़ जैसी संभावनाएं बन गई है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह लैंडस्लाइड होने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गए है।

ताजा मामला जिला सिरमौर के नाहन से श्री रेणुका जी जाते हुए बड़ोलिया पुल के समीप का सामने आया है, यहां भूस्खलन होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालाँकि करीब एक बजे तक छोटे वाहनों के लिए सड़क को बहाल कर लिया गया था, लेकिन भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक सुचारू नहीं हो पाया था। बड़ोलिया के जलप्रपात में भी पानी का वेग बढ़ा हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने बड़ोलिया पुल पर मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।