Sirmour: 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने यह खौफनाक कदम मानसिक तनाव के चलते उठाया है।
मृतका की पहचान 38 वर्षीय कमलेश पत्नी अश्विनी कुमार उपमंडल पांवटा साहिब स्थित तारूवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमलेश लंबे समय से तनाव में चल रही थी जिसका उपचार यमुनानगर से चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला डिप्रेशन में रहा करती थी जिसके चलते वह परेशान थी। इस दौरान महिला ने यहाँ अचानक ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए तुरंत पांवटा अस्पताल ले जाया गया परंतु तब तक महिला की मौत हो गई थी।
बता दें महिला अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।