Loading...

हादसा / सिरमौर में जहरीला पदार्थ खाने से 29 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/राजगढ़

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार विकास खंड राजगढ़ के गांव कुडू लवाना निवासी युवक की 29 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उसकी बाईं कलाई पर भी चोट के निशान पाए गए और आशंका जताई गई कि उसने कोई जहरीला पदार्थ भी निगल लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसपी एन.एस. नेगी ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Topics: