Loading...

NDPS / सोलन के परवाणू और दाड़लाघाट में नशा तस्करी के मामलों में पुलिस कार्रवाई, हेरोइन सहित कई आरोपी गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

NDPS :राजगढ़ में बैसाख संक्रांति के अवसर पर बीशू की साजी पर्व पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान कुलदेवता की पूजा-अर्चना कर नववर्ष के आगमन पर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पर्व में आटे के मीठे बकरों और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की परंपरा आज भी जीवंत दिखाई दी।

सोलन

दाड़लाघाट क्षेत्र में कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबुजा कोल यार्ड क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्राला ट्रक की जांच के दौरान चालक और परिचालक को रोका गया, जो जिला बिलासपुर के निवासी हैं और जिनकी आयु क्रमशः 37 वर्ष और 30 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

परवाणू क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान बड़ी बरामदगी
एसआईयू टीम द्वारा परवाणू क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ निवासी दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 11.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी एक निजी होटल में चल रही पार्टी में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के उद्देश्य से जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच
दोनों मामलों में पुलिस ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। परवाणू मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जबकि दाड़लाघाट मामले में नोटिस देकर आगे की जांच जारी है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ा जा सके।