Loading...

सोलन जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अब 13 जुलाई को होगी दूसरी बैठक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 4 Hours Ago • 1 Min Read

कोरम पूरा नहीं होने के कारण सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर पूरी नहीं हो सकी। अब इस निर्वाचन प्रक्रिया के लिए दूसरी बैठक 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सोलन

कोरम पूरा नहीं होने से नहीं हो सकी निर्वाचन प्रक्रिया

उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आयोजित बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

13 जुलाई को होगी दूसरी बैठक

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 90 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए दूसरी बैठक 13 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला परिषद सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

निर्वाचित सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह

उपायुक्त ने सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

Related Topics: