लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Sri Lanka Crisis : देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति राजपक्षे, आज देना था इस्तीफा….

SAPNA THAKUR | 13 जुलाई 2022 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था संभालने में विफल रहने के कारण श्रीलंका में कई महीनों से बवाल जारी है। इसी बीच अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे बुधवार तड़के कोलंबो से भाग गए है। जानकारी के मुताबिक, गोटाबाया एयरफोर्स के विमान से अपनी पत्नी और दो बॉडी गार्ड के साथ मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए।

आज ही वे इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन उसके पहले वह देश छोड़कर चले गए। श्रीलंका के पीएम कार्यालय ने भी पुष्टि की है कि राजपक्षे देश छोड़कर चले गए हैं। सूत्रों ने बताया कि, 73 साल के राजपक्षे की वेलैना एयरपोर्ट पर मालदीव सरकार के प्रतिनिधियों ने अगवानी की। वे स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब 3 बजे माले पहुंचे।

बीबीसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि उनके भाई व पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने भी श्रीलंका छोड़ दिया है। 71 साल के बासिल को श्रीलंका की आर्थिक बदहाली का बड़ा जिम्मेदार बताया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]