लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Surya Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, सूतक काल…

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2022 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण इस माह यानी कि अक्तूबर में लगने जा रहा है। 25 अक्तूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला इस साल का पहला सूर्यग्रहण होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था जो भारत में दृश्य नहीं था। सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

यह सूर्य ग्रहण देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें, ग्रहण को हिंदू धर्म में एक अशुभ घटना माना जाता है और इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।

सूतक काल का समय
ज्योतिष में ग्रहण से पहले सूतक काल का बहुत महत्व है। बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से आरंभ होता है और ग्रहण के साथ समाप्त होता है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 अक्तूबर को रात 03:17 बजे प्रारम्भ होगा और 25 अक्तूबर को शाम 05:42 बजे समाप्त होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]