Tag: dpro

  • बैजनाथ मंदिर को धार्मिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में सांसद इंदु गोस्वामी की पहल

    बैजनाथ मंदिर को धार्मिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में सांसद इंदु गोस्वामी की पहल

    राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने संसद भवन में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर बैजनाथ मंदिर के संरक्षण और विकास पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग की जलेहरी संगमरमर से बनी है, जिसकी समय-समय पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मरम्मत करवाई जाती है। श्रद्धालुओं द्वारा दूध, तेल और शहद से शिवलिंग का नियमित अभिषेक किए जाने के कारण जलेहरी में छोटे-छोटे छिद्र हो जाते हैं, जिन्हें समय रहते ठीक कर लिया जाता है ।

    मंत्री ने यह भी बताया कि मंदिर के शिखर से पानी के रिसाव को रोकने के लिए उचित संरक्षण उपाय किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में मंदिर में टैगिंग और अन्य विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है। इन कार्यों का उद्देश्य मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाना और इसे धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें ।

    सुश्री इंदु गोस्वामी ने मंत्री को कांगड़ा जिले का दौरा करने का निमंत्रण दिया, ताकि वे खुद वहां के हेरिटेज स्थलों की स्थिति का निरीक्षण कर सकें और उनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने हेतु बजट का प्रावधान कर सकें। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बैजनाथ मंदिर के संरक्षण के लिए की गई पहल की प्रशंसा की ।

    बैजनाथ मंदिर को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पहल से मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी ।

  • उप मुख्यमंत्री 14 दिसम्बर को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    उप मुख्यमंत्री 14 दिसम्बर को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    नालागढ़

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 दिसम्बर, 2024 को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

    मुकेश अग्निहोत्री 14 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 11.30 बजे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भोगपुर, घरोटी बाईपास, नग्गर, ग्राम पंचायत खिल्लियां, आदुवाल, बगेरी मंडन बास, टिक्करी, प्लासरा, कंगनवाल, दभोटा, कटिरडू़ माजरा, चामलियां, खोखरा, नंगल ढाकां, रामपुर हरिजन बस्ती, कुलाड़ी, धाना-2, धाना-1 तथा नंगल में विभिन्न सिंचाई एवं जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे।

    उप मुख्यमंत्री नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत स्तर पर संर्वद्धन कार्य का शुभारम्भ करेंगे । मुकेश अग्निहोत्री उठाऊ जलापूर्ति योजना आदुवाल के सुधार कार्य का शुभारम्भ भी करेंगे। इस योजना से आदुवाल एवं साथ लगते गांव लाभान्वित होंगे।

    उप मुख्यमंत्री जल शक्ति मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना राजपुरा के पुनःसंयोजन तथा सुधार कार्य का शुभारम्भ भी करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री तदोपरांत रात्रि 08.00 बजे नालागढ़ में आयोजित ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।

  • UCO RSETI / निशुल्क रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं युवा -सुमित खिमटा 

    UCO RSETI / निशुल्क रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं युवा -सुमित खिमटा 

  • EKYC / विद्युत उपभोक्ता 20 दिसम्बर तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

    EKYC / विद्युत उपभोक्ता 20 दिसम्बर तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन ने उपमण्डल सोलन-1 के अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्ता से आग्रह किया है कि अपने विद्युत मीटर खाता संख्या (कन्जयूमर आई.डी.) को अपने आधार कार्ड से शीघ्र जोड़ें ताकि उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाएं पूर्ववत मिलती रहें। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन-1 के सहायक अभियंता ने दी।

    उन्होंने कहा कि कन्जयूमर मीटर खाता संख्या को आधार कार्ड से जोड़ने की ई-केवाईसी प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। सभी उपभोक्ताओं को 20 दिसम्बर, 2024 तक इस प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का कोई भी नया या पुराना बिल तथा आधार कार्ड से जुड़े हुए अपने मोबाइल नम्बर को साथ रखना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश घर से ई-केवाईसी न हो पाए तो उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के कार्यालय आकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

    सहायक अभियंता से सभी उपभोक्ताओं से अपना बिजली का बिल समय पर जमा करवाने का आग्रह भी किया है।

  • सिरमौर में सड़क सुरक्षा मिशन : उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    सिरमौर में सड़क सुरक्षा मिशन : उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  

    उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गो और अन्य सड़कों के किनारे गिरे पेड़ों के पूरे तने और जड़ को हटाने के निर्देश दिए।


    उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए की हर सप्ताह नियमित मेडिकल काॅलेज, इंजिनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा डाईट जैसी संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा ददाहू, तथा पांवटा के शिक्षण संस्थानों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।


     बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, राष्ट्रीय राज मार्ग के नितिष शर्मा, क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी सोना चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।        

  • निशुल्क नेत्र जाँच शिविर / किन्नौर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में इस दिन होगा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

    निशुल्क नेत्र जाँच शिविर / किन्नौर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में इस दिन होगा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

    जनजातीय जिला किन्नौर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी उपायुक्त डॉ. शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डॉ. गुप्ता ने घोषणा की कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 26 और 27 दिसंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम और सरकारी वाहनों के चालकों के लिए नेत्र जांच अनिवार्य होगी। यह आदेश टैक्सी यूनियन के चालकों पर भी लागू होंगे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले के संवेदनशील दुर्घटना स्थलों और ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। निजी स्कूलों की बसों की फिटनेस और मोटर वाहन अधिनियम की सख्त अनुपालना सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल, और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • रिकांगपिओ : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में पूर्व छात्रों का समागम 15 दिसंबर को

    रिकांगपिओ : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में पूर्व छात्रों का समागम 15 दिसंबर को

    पूर्व छात्रों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह

    जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को पूर्व छात्रों का समागम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिकांता ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा। इसमें सभी पूर्व छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और आपसी संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन पूर्व छात्रों को उनके विद्यालय के दिनों को फिर से याद करने का मौका देगा।

    प्रधानाचार्य ने सभी पूर्व छात्रों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। समागम का उद्देश्य न केवल पुराने साथियों को जोड़ना है बल्कि विद्यालय के विकास में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना भी है।

  • किसानों और कृषि अधिकारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप का प्रशिक्षण दिया गया

    किसानों और कृषि अधिकारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप का प्रशिक्षण दिया गया

    कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने जानकारी दी कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वावधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, सोलन के सहयोग से नाहन में किसानों और कृषि अधिकारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान किसानों और अधिकारियों को ऐप का उपयोग करते हुए फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों के फोटो अपलोड करने और उसके आधार पर मिलने वाली जानकारी का प्रदर्शन किया गया। ऐप की मदद से अब किसान एक क्लिक पर फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों की पहचान के साथ-साथ उनका समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे।

    इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी शिवांगी धीमान और कृषि प्रसार अधिकारी पल्लवी धीमान ने किसानों से संवाद किया और ऐप के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने व अन्य किसानों तक इसका प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। इस प्रशिक्षण में मंगलेश पटियाल, अजय कुमार, वैज्ञानिक सहायक और सोलन से आई टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • समापन समारोह / उपायुक्त ने की हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 के समापन समारोह की अध्यक्षता

    समापन समारोह / उपायुक्त ने की हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 के समापन समारोह की अध्यक्षता

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के तहत नाहन चौगान में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

    उपायुक्त सुमित खिम्टा ने सभी एमएसएमई सदस्यों और सहभागियों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आगे लाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए बताया कि राज्य और केंद्र सरकारें महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले ने स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए एक आदर्श मंच उपलब्ध करवाया है। सहायक निदेशक ए.के. गौतम ने मेले की सफलता में उपायुक्त के योगदान की सराहना की और एमएसएमई मंत्रालय की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मेले में भाग लेने वाले उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पहले पीएचडीसीसीआई के निदेशक अनिल सोखला ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेले में 50 उद्योगों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया, और विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनियां लगाईं।

  • हिमाचल के छात्रों के लिए निफ्ट में सुनहरा अवसर: 15% सीटें आरक्षित

    हिमाचल के छात्रों के लिए निफ्ट में सुनहरा अवसर: 15% सीटें आरक्षित

    हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में करियर बनाने का शानदार मौका है। कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित निफ्ट, फैशन शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संस्थान के छेब केंद्र के निदेशक राहुल चंद्रा ने बताया कि हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए 15% सीटें आरक्षित की गई हैं।

    प्रवेश परीक्षा और आवेदन की प्रक्रिया
    निफ्ट 2025 के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो दस जमा दो की शिक्षा पूरी कर चुके हैं या समकक्ष योग्यता रखते हैं, वे स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इसके बाद कुछ चुनिंदा कार्यक्रमों के लिए साक्षात्कार और पोर्टफोलियो मूल्यांकन किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    रचनात्मकता और नवाचार के लिए अग्रणी संस्थान
    निफ्ट रचनात्मकता, तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बीडेस, बीएफ टेक, एमडेस, एमएफटेक और एमएफएम जैसे विविध कार्यक्रम प्रदान करता है। यह संस्थान उद्योग के नेताओं के मार्गदर्शन में तैयार पाठ्यक्रम और आधुनिकतम सुविधाओं के साथ छात्रों को व्यावसायिक अनुभव प्रदान करता है। यहां छात्रों को प्रमुख फैशन ब्रांड्स और संगठनों के साथ इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। निफ्ट को फैशन शिक्षा के क्षेत्र में भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना जाता है।

    निफ्ट में प्रवेश लेकर छात्र फैशन प्रौद्योगिकी में न केवल अपने करियर को नया आयाम दे सकते हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान भी बना सकते हैं।