Tag: dpro

  • लोहारली-चुरूडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह तक बंद

    लोहारली-चुरूडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह तक बंद

    लोहारली-चुरूडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही 10 दिसम्बर 2024 से 9 जनवरी, 2025 तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोहारली-चुरूडू सड़क पर स्वां नदी पर बनने वाले पुल के वेल फाउंडेशन एबुटमेंट दो का कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के त्वरित एवं सुचारू रूप से करने को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं।


    उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मार्ग नंदपुर से कुठेड़ा और कुठियाड़ी से टटेहड़ा सड़क की ओर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • MSME Exhibition / एमएसएमई मंत्रालय का प्रदर्शनी व्यापार मेला लघु उद्यमियों के लिए बना बाजार का एक बड़ा जरिया

    MSME Exhibition / एमएसएमई मंत्रालय का प्रदर्शनी व्यापार मेला लघु उद्यमियों के लिए बना बाजार का एक बड़ा जरिया

    निदेशक एमएसएमई अशोक बोले प्रदेश में छोटे उद्योग लगाने को लेकर प्रदर्शनियां बनी है प्रेरणा स्त्रोत

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चौगान ग्राउंड, नाहन में आयोजित इस मेले में देशभर से आए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं।

    इस मेले के दौरान, एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें अजय सोलंकी, विधायक, नाहन विधानसभा क्षेत्र और जिला सिरमौर के उप-आयुक्त उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया गया। सोलंकी के द्वारा जेल विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कैदियों द्वाराबनए गए उत्पादों की जमकर प्रशंसा भी की गई।


    आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की गई और उद्यमियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार गौतम, भारतीय उद्यम विकास सेवा, सहायक निदेशक ग्रेड-1 एवं कार्यालय प्रमुख, एमएसएमई-विकास कार्यालय सोलन ने कार्यालय के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित उपस्थित उद्यमियों से की गई विस्तृत चर्चा में उनके संशयों को भी दूर किया गया।

    निदेशक एमएसएमई अशोक कुमार ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने उत्पादों को बाजार में पहुंचाने में मदद करना है। राज्य में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दो प्रदेश स्तरीय व्यापार मेला का आयोजन करवाया जा चुका है । उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में राज्य के 50 से भी ज्यादा सूक्ष्म व लघु उद्यम इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

    हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 89 हजार से ज्यादा उद्यम पंजीकृत हैं। साथ ही जेड योजना के अंतर्गत राज्य में 1600 कांस्य, 09 रजत एवं 10 स्वर्ण प्रमाण पत्र उद्यमों को दिए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि क्लस्टर योजना के अंतर्गत राज्य में एक क्लस्टर का भी अनुमोदन मंत्रालय के द्वारा किया जा चुका है और साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु 60 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किए जा चुके हैं। बड़ी बात तो यह है कि क्लस्टर योजना के तहत परवाणू, ऊना, खदीम और गोंडपुर आदि में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं।

    बता दें कि हाल ही में रैम्प योजना के माध्यम से राज्य में एमएसएमई के संवर्धन व विकास हेतु करीब 109 करोड़ रुपए का अनुमोदन भी भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा किया जा चुका है।
    जिसमें से पहली किस्त करीब 43 करोड़ राज्य सरकार को दे दी गई है। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत नवंबर माह 2024 में अंतर्राष्ट्रीय लावी मेला रामपुर बुशहर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी 12 जिलों के लगभग 48 कारीगर/शिल्प कारों ने इसमें हिस्सा भी लिया है।

  • एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

    एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

    हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। बह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    केशव राम ने जुलाई 1996 में 22 वर्ष की आयु में जनजातीय क्षेत्र काजा से सहकारिता विभाग में निरीक्षक के पद पर अपनी नौकरी की शुरूआत की। इसके पश्चात उन्होंने अक्टूबर 1998 से नायव तहसीलदार के पद पर, अप्रैल 2011 से तहसीलदार के पद पर,  जुलाई 2020 से जिला राजस्व अधिकारी के पद पर तथा  जनवरी 2022 से हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी।

    सरकारी सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं की शुरुआत जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल से निरीक्षक (सहकारिता) के पद से करने के पश्चात केशव राम जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कुल्लू तथा चंबा जिला में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह इससे पहले  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में तहसीलदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    इस अवसर पर केशव राम ने कहा कि जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक के पद पर रहते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशानुसार  मेडिकल कॉलेज चंबा से संबंधित कार्यों को तीव्रतापूर्ण करना तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

  • 15 दिसंबर तक करवाएं गेहूं और जौ की फसल का बीमा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं

    15 दिसंबर तक करवाएं गेहूं और जौ की फसल का बीमा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं

    गेहूं की फसल के लिए 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का लाभ

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के लिए 15 दिसंबर तक गेहूं और जौ की फसलों का बीमा करवाने का अंतिम मौका है। कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 72 रुपये प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 60 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम निर्धारित किया गया है। बीमित राशि के तहत गेहूं की फसल के लिए 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का लाभ मिलेगा।

    बीमा करवाने की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

    किसान अपनी फसलों का बीमा लोकमित्र केंद्र, ऑनलाइन पोर्टल, या नजदीकी बैंक शाखा के माध्यम से करवा सकते हैं। बीमा के लिए किसानों को बैंक पासबुक, जमाबंदी, बिजाई प्रमाण पत्र, और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। ऋणी किसानों के लिए यह योजना ऐच्छिक है, और उन्हें अपनी बैंक शाखा को सूचित करना होगा कि वे इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं।

    किसानों के लिए योजना क्यों है जरूरी?

    कृषि उपनिदेशक ने कहा कि यह योजना रबी मौसम में मुख्य फसलों गेहूं और जौ को प्राकृतिक आपदाओं और नुकसान से बचाने के लिए है। यह किसानों को फसल नुकसान के बाद रोजी-रोटी के संकट से उबरने में मदद करेगी। इसके लिए एआईसी कंपनी द्वारा बीमा प्रक्रिया चलाई जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र या विषय विशेषज्ञों से संपर्क करें।

    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

    फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए किसान राहुल चौहान, जिला प्रबंधक, कृषि विभाग के मोबाइल नंबर 98166-40065 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे समय पर बीमा करवाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करें और नुकसान से बचें।

  • वन मित्र भर्ती / एसडीएम कार्यालय चुराह में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण 16 से 24 दिसंबर

    वन मित्र भर्ती / एसडीएम कार्यालय चुराह में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण 16 से 24 दिसंबर

    चुराह

    वन मंडल चुराह और वन मंडल चंबा के अंतर्गत वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों का दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय चुराह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी वन मित्र भर्ती समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम चुराह, अंकुर ठाकुर ने दी।

    तिथिवार शेड्यूल

    एसडीएम चुराह ने बताया कि विभिन्न बीटों के उम्मीदवारों के लिए दस्तावेजीकरण प्रक्रिया निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित होगी:

    वन मंडल चुराह (सलूनी):

    • 16 दिसंबर: पुगथाला और तीसा बीट
    • 18 दिसंबर: सागटी, शाऊल, और बैरा बीट
    • 19 दिसंबर: चंद्रू, मनसा, जंगबानी, देवीकोठी, और गंगियास बीट
    • 20 दिसंबर: चुंडी, चिल्ली, थनैला खैरना, और ऐल बीट

    वन मंडल चंबा:

    • 21 दिसंबर: दंतुई, छांजू, सुंदरी, बघई, और टिकरी बीट
    • 23 दिसंबर: जसौर दिओला, थाली, कलवाला, नागनी, और बारा बीट
    • 24 दिसंबर: कोहल, दुगली, कलहेल, सीकरी, सलोह, और छतरी बीट

    अधिकारियों और उम्मीदवारों के लिए निर्देश

    एसडीएम चुराह ने वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे स्वयं निर्धारित तिथियों पर एसडीएम कार्यालय चुराह में उपस्थित हों और इस कार्य के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को न भेजें।

    इसके साथ ही, उन्होंने उम्मीदवारों से भी अनुरोध किया कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर समय पर पहुंचें।

  • जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

    जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित


    जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों को भरने के लिए 11 दिसंबर, 2024 को निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा, सुशील शर्मा ने दी।

    कौन-कौन से पद थे शामिल?

    इस साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद और सहायिका के 17 पद भरे जाने थे। ये पद बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत विभिन्न केंद्रों पर नियुक्त किए जाने थे।

    इन केंद्रों में भरे जाने थे पद

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद निम्नलिखित केंद्रों में भरे जाने थे:

    1. मझीण केंद्र (ग्राम पंचायत मझीण)
    2. दबकेहड़ केंद्र (ग्राम पंचायत मझीण)
    3. जजबाड़ केंद्र (ग्राम पंचायत सिहोरपाई)

    सहायिका के पद निम्न केंद्रों में भरे जाने थे:

    • दबकेहड़, टिप्परी, डुहक
    • कमलोटा, हड़ोली, बदोली
    • खुंडिया, सिहोरपाई, जखोटा
    • अलूहा, थिल, हिरण
    • टिहरी, सलिहार, अधवाणी
    • गाहलियां, डोहग देहरियां, नाहरबन

    आगामी आदेशों तक स्थगन

    यह साक्षात्कार प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय, जवालामुखी में आयोजित की जानी थी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कारणों के चलते इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

  • Shut Down / 11 दिसंबर को यहाँ के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

    Shut Down / 11 दिसंबर को यहाँ के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर 2024 को 400 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर पुलिस लाइन के रखरखाव के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।

    प्रभावित क्षेत्र और समय-सारणी:

    1. सुबह 10:30 से शाम 3:30 तक:
      • पुलिस लाइन कॉलोनी, न्यू कथेड़, और आसपास के क्षेत्र।
    2. सुबह 10:30 से 11:00 एवं शाम 3:00 से 3:30 तक:
      • कारागार, न्यू कथेड़, सब्जी मंडी, और आस-पास के क्षेत्र।

    उपभोक्ताओं से अपील:

    सहायक अधिशाषी अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

  • उपायुक्त चंबा ने किया बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण,

    उपायुक्त चंबा ने किया बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण,

    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने रविवार को बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण किया तथा इन  संस्थानों में रह रहे बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं तथा संस्थाओं की व्यवस्था संबंधी प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया।

    उपायुक्त ने बालिका आश्रम चिल्ली में रहने वाली बच्चियों से एक-एक कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल कूद संबंधी विषयों पर  विस्तृत बातचीत की। उपायुक्त ने ऑनलाइन क्लासेस तथा बच्चियों की भविष्य योजना के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात उपायुक्त ने बाल आश्रम साहो में पहुंच कर वहां रहने वाले बच्चों से बातचीत कर उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को विभाग द्वारा उन्हें मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं बारे स्वयं ज्ञान होने पर बल दिया ।

    मुकेश रेपसवाल ने इन संस्थानों में निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी के दृष्टिगत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार के अलावा बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज भी मौजूद थे।

  • डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना /  क्वालिटी एजुकेशन के लिए 850 संस्थानों को बनाया उत्कृष्टता केंद्र: बाली

    डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना /  क्वालिटी एजुकेशन के लिए 850 संस्थानों को बनाया उत्कृष्टता केंद्र: बाली

    माउंट कार्मेल स्कूल के वार्षिक उत्सव में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 850 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया है। रविवार को सनौरा में माउंट कार्मल स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के 15 हजार पदों को भरने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शिक्षकों के 3,200 पद बैचवाइज भरे गए हैं जबकि 2,800 से अधिक पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पीजीटी शिक्षकों के 700 पद और एनटीटी के 6200 पद भरने की मंजूरी दी है जिसकी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विद्यार्थियों को समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीधी भर्ती के अलावा पदोन्नति के माध्यम से भी हजारों पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का अपना चुनावी वायदा भी पूरा किया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए महज एक प्रतिशत की मामूली ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को भी इस योजना में कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ भी शुरू की है। इस योजना के लिए 53.21 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 15,181 स्कूलों में ‘बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की गई है जिससे 5.34 लाख बच्चों को अंडे, फल जैसे अतिरिक्त पोषण का लाभ मिला है। प्रदेश सरकार ने इस पहल के लिए 12.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।


    उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को दूर करने के लिए स्मार्ट ड्रेस के लिए डीबीटी योजना शुरू की गई है। शिक्षकों और छात्रों के लिए देश और विदेश में एक्सपोजर विजिट के अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। स्कूलों में कृषि और बागवानी को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ा गया है साथ ही स्कूलों में क्लस्टर सिस्टम शुरू किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। स्कूल की चेयरमैन जेम्स मनुपुरम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एनिस ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आईजी अभिषेक दुल्लर तथा एसडीएम इशांत जसवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे इसके साथ ही वीरेंद्र चैधरी, दिरेंद्र चैधरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • तेंदुए की दस्तक / लोगों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

    तेंदुए की दस्तक / लोगों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

    लोअर अरनियाला और आस-पास के क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली है। प्राप्त  सूचना के आधार पर वन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि भी की गयी है। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र एडवाइजरी जारी की है।

    उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि गाँव के आस-पास के इलाकों में जाते समय अकेले न जाएं। रात के समय घर से बाहर न निकलें, विशेष रूप से अंधेरे में अकेले बाहर जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर टोर्च, लाठी लेकर ही घर से बाहर निकलें। घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें।

    पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, पालतू जानवरों को खुले में न रखें। उन्हें रात के समय घर के भीतर रखें व मवेशियों को बाड़े में रखें। यदि आप तेंदुए की उपस्थिति का अनुभव करते हैं, तो शोर मचाएं। तेंदुए आमतौर पर शोर से डरकर भाग जाते हैं। आस-पास के जंगल या झाड़ियों में न जाएं।


    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि तेंदुए अक्सर झाड़ियों और घने जंगलों में छिपे रहते हैं। इन स्थानों पर जाने से बचें। यदि तेंदुए दिखाई पडे़ तो स्थानीय वन विभाग या प्रशासन के आपातकालीन नम्बरों  01975- 225045, 225046, 225049 पर सूचना दें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब भी बाहर निकले तो सतर्क रहें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।