Tag: dpro

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तपोवन में सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तपोवन में सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार, 16 दिसंबर, 2024 को तपोवन स्थित विधानसभा सचिवालय का दौरा किया। वे अपराह्न 4 बजे सचिवालय पहुंचे, जहां सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जिला स्तर के अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

    विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र से संबंधित सभी जानकारी को लेकर रविवार, 17 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे मुख्य मीटिंग हॉल में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।

    सर्वदलीय बैठक का आयोजन

    शीतकालीन सत्र को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जो 17 दिसंबर को अपराह्न 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, और सदस्य सुख राम चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा और सभी सदस्यों से सार्थक सहयोग की अपील की। उन्होंने सत्र की तैयारियों को लेकर सचिवालय के प्रयासों की सराहना की और इसे सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

  • मुख्यमंत्री ने लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा

    गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में जन-जन को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। वह सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यार कनैता के लोहारघाट में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक सुधार किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए आगामी तीन वर्षों में 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित करने के साथ मौजूदा योजनाओं में भी सुधार किया जा रहा है।

    उन्होंने ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मक्की और गेहूं की खरीद क्रमशः 30 रुपये और 40 रुपये प्रति किलो की दर से कर रही है। अब तक 398 मीट्रिक टन मक्की की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और उत्पादों के विक्रय के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान किया।

    दुग्ध उत्पादकों के लिए मुख्यमंत्री ने दत्तनगर में 50 हजार लीटर क्षमता के नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया और पूर्व सरकार से खाली कोष मिलने के बावजूद किफायती योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया। उन्होंने वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के शहीद हवलदार राम रतन की पत्नी निर्मला देवी को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, जिला परिषद के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • सोलन / ज़िला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

    सोलन / ज़िला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

    ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने बताया कि सोलन ज़िले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। उपमण्डल नालागढ़, कसौली, अर्की, कण्डाघाट तथा सोलन मुख्यालय में कुल 13 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। इन अदालतों के लिए दिसम्बर माह में प्री लोक अदालत सीटिंग्स भी आयोजित की गई थीं।

    इस अवसर पर कुल 7528 मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 4503 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों की कुल समझौता राशि 13 करोड़ 26 लाख 37 हजार 029 रुपए रही। इसके अलावा, 6170 मोटर व्हीकल चालान भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखे गए, जिनमें से 3822 मामलों का निपटारा किया गया।

  • जिला स्तरीय युवा उत्सव / किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया

    जिला स्तरीय युवा उत्सव / किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया

    विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रकार के युवा उत्सव जहां एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की जनभागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को स्वस्थ व तंदरुस्त रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने व युवाओं में अनुशासन की भावना कायम रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र समय-समय पर विभिन्न उत्सवों व कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है।

    इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के मध्य लोक नृत्य, भाषण, चित्रकला, कविता, विज्ञान मेला व फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत संबोधन किया तथा बताया कि आज के प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर तथा उसके उपरांत राष्ट्र स्तर पर भी आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा।

    इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय महाविद्यालय रिकांग पियो के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर जनक राज नेगी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापकों व छात्रों सहित अन्य उपस्थित थे।

  • संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ

    संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ

    राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए लगाई जा रहीं लोक अदालतें

    ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा हलके की उपतहसील भड़ोली के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस उपतहसील के अंतर्गत भड़ोली 1, भड़ोली-2, चौगाठ, गगलूही, सिल्ह और लुथान सहित 6 पटवार सर्किल आयेंगे। विधायक ने कहा कि इस उपतहसील के कार्यालय को खुलने से लोगो को अब अपने कार्य करवाने के लिए ज्वालामुखी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व के कार्य आम जनता के हितों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य होते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर इसके लिए हर महीने के आखिरी दो दिन राजस्व अदालतें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला ने प्रदेश में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामले निपटाए हैं। उन्होंन बताया कि अब तक आयोजित विभिन्न राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल तथा तकसीम के सर्वाधिक मामले निपटाए जा चुके हैं। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भड़ोली में उपतहसील कार्यालय को खोला गया है।

    57 लाख 46 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

    इसके उपरांत उन्होंने 57 लाख 46 हजार रुपए के लागत से पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी से लंबरदार प्रताप चंद के घर तक वाया मातृ सदन वार्ड नम्बर 3 और 4 ग्राम पंचायत द्रंग तक बनने वाली 700 मीटर एम्बुलेंस सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक सड़क सुविधा को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस मार्ग के बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी।

    गुम्मर स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र

    संजय रतन ने इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक का विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में वर्षभर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पाठशाला के प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

    यह रहे उपस्थित

    इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आर.पी जसवाल, नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत गुम्मर शिमला देवी सहित विद्यालय के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे।

  • गृह रक्षक चालकों की भर्ती पर रोक

    गृह रक्षक चालकों की भर्ती पर रोक

    गृह रक्षक स्वयंसेवक चालकों की 17 से 20 दिसंबर तक पुलिस लाइन मैदान लखनपुर, बिलासपुर में प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी के आदेशक कुशल चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला ने इस भर्ती पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती माननीय उच्च न्यायालय के आगामी आदेश आने तक स्थगित रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अदालती आदेशों और आगे की जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क में रहें।

  • प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य – संजय अवस्थी

    प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य – संजय अवस्थी

    60.10 लाख रुपए से निर्मित दो मंजिला पार्किंग भवन का लोकार्पण किया

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की उपण्डल की नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-3 में 60 लाख 10 हजार 347 रुपए की लागत से लगभग 40 वाहनों की पार्किंग के लिए दो मंजिला पार्किंग भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 गारंटी योजनाओं में से 07 गारंटी योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। शेष गारंटी योजनाओं को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा ताकि लोगों की इनकी सुविधा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज करने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को जारी रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सरकार कार्य कर रही है।विधायक ने कहा कि बिना किसी भेद-भाव के अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास करना ही उनका लक्ष्य और इसी दृष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए कार्य किया जाएगा।

    संजय अवस्थी ने सीवरेज व्यवस्था से वंचित घरों के कार्य के लिए 02 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सभी को शपथ दिलाई।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
    नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व नगर पंचायत अर्की की उपलब्धियों व समस्याओं के बारे में मुख्यातिथि को अवगत करवाया।

    इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के पार्षदगण, ग्राम पंचायत जलाना की प्रधान सुनीता गर्ग, ग्राम पंचायत चम्यावल की प्रधान उर्मिला ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, राजेन्द्र रावत, रोशन वर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शशिपाल, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विवेक कटोच विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • सिरमौर में बच्चों के लिए लीगल सर्विस यूनिट का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    सिरमौर में बच्चों के लिए लीगल सर्विस यूनिट का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में गठित लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने किया।

    इस प्रशिक्षण शिविर में स्त्रोतपर्सन के रूप में चीफ डिफेंस लीगल एड काउंसलर सुभाष शर्मा, अधिवक्ता नम्रता शर्मा, मेंबर जे.जे.बी. मधुलिका, मोहम्मद शमीम परिवीक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

    उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) के अन्तर्गत उपमंडल स्तर में कार्यरत उपमंडलीय समितियों के पैनल अधिवक्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसलर और ग्रामीण विधिक सहायता केंद्रों में तैनात पैरा लीगल वालंटीयर शामिल हैं, जिनके प्रशिक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नव कमल व मेंबर सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.एल. कोचर, डिप्टी चीफ डिफेंस लीगल एड काउंसलर कमलजीत शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता, उपमंडलीय समितियों के पैनल अधिवक्ता, ग्रामीण विधिक सहायता केंद्रों में तैनात पैरा लीगल वालंटीयर है।

  • कैम्पस इंटरव्यू / तकनीकी छात्रों के लिए सुनहरा मौका: 16 दिसंबर को ITI नाहन में कैंपस इंटरव्यू

    कैम्पस इंटरव्यू / तकनीकी छात्रों के लिए सुनहरा मौका: 16 दिसंबर को ITI नाहन में कैंपस इंटरव्यू

    ITI नाहन में 16 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू का बड़ा मौका

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ  ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसम्बर को इस संस्थान के प्रांगन में ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड कालाआंब द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा इस इंटरव्यू के माध्यम से आईटीआई पास इलेक्ट्रीकल, फिटर तथा अन्य तकनीकी व्यवसायों के 100 लड़कां व लड़कियों का चयन किया जाएगा तथा चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी द्वारा 19500/- रूपये तथा शिक्षार्थी को 1600/-रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी की ओर से वर्दी, नाश्ता तथा दोपहर का भोजन निःशूल्क प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आईटीआई पास  प्रशिक्षणार्थियों के लिए अपना भविष्य संवारने का यह बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक आईटीआई पास लड़कें व लड़कियां इस कैम्पस इंटरव्यू का लाभ उठाए।  

  • रक्तदान से मिलता है बहुमूल्य जीवन रक्षा का सौभाग्य : उपायुक्त

    रक्तदान से मिलता है बहुमूल्य जीवन रक्षा का सौभाग्य : उपायुक्त

    उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को अनंत ज्ञान दैनिक समाचार पत्र की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि रक्तदान से बहुमूल्य जीवन की रक्षा का सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही यह पुनीत कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उनके निस्वार्थ सेवाभाव को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने जिला के युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवा कर बहुमूल्य जीवन रक्षा भी संभव होती है।


    इस एकदिवसीय शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला ऊना की महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा सहित जिला की अन्य संस्थाओं ने भाग भी लिया।इस दौरान रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को अनंत ज्ञान दैनिक समाचार समूह की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


    इस अवसर पर अनंत ज्ञान के ब्यूरो राजेश शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य्य आपूर्ति जगदीश धीमान, डॉ. सुखदीप सिंह सिधु, डॉ. राकेश अग्निहोत्री, डॉ स्वाति चब्बा, डॉ. विकास, जगत राम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।