Loading...

टाण्डा फायरिंग रेंज में अभ्यास 28 सितंबर को, स्थानीय लोग सतर्क रहें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 48 Mins Ago • 1 Min Read

भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। निकटवर्ती गांवों के लोगों से इस दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।

धर्मशाला

धर्मशाला, 25 सितंबर: सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी दी है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि वे 28 सितंबर को निर्धारित फायरिंग प्रशिक्षण के समय फायरिंग रेंज के आसपास न स्वयं जाएं और न अपने मवेशियों को जाने दें। इसके अलावा दूसरों को भी सतर्कता बनाए रखने को कहें।

Related Topics: • •