Loading...

तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक शीतकालीन विधानसभा सत्र, समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Nov 2026 • 1 Min Read

तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सत्र से पहले विधानसभा परिसर और आसपास की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक शीतकालीन विधानसभा सत्र, समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

धर्मशाला

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल आपूर्ति और विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सत्र के दौरान निर्बाध पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अग्नि सुरक्षा, सड़कों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सत्र के दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Topics: •