Traffic Diversion / 10 मार्च से एक माह तक यहां पूरी तरह बंद रहेगा सलेटी-भिंडला मार्ग
10 मार्च से 9 अप्रैल तक सलेटी से भिंडला रोड मरम्मत कार्य के चलते पूर्ण रूप से बंद रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय कर लोगों से सहयोग की अपील की है।
धर्मशाला
मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि प्रागपुर उपमंडल के अंतर्गत सलेटी से भिंडला सड़क मरम्मत कार्य के कारण 10 मार्च से 9 अप्रैल 2026 तक सभी प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
इस अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए कलोह-शांतला मार्ग तथा भिंडला सिकरां दा भरोह वाया रपोह मिसरां मार्ग का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और कार्य में सहयोग दें।