Loading...

Traffic Diversion / 27 फरवरी से 26 मार्च तक चमुखा–बंगाना रोड पूरी तरह बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Feb 2026 • 1 Min Read

मरम्मत कार्य के चलते चमुखा से बंगाना रोड एक माह के लिए सभी प्रकार के यातायात हेतु बंद रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

धर्मशाला/कांगड़ा

मरम्मत कार्य के चलते पूर्ण बंद

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि परागपुर उपमंडल के अन्तर्गत चमुखा से बंगाना रोड के मरम्मत कार्य के चलते 27 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए निहारी से खैरन खड्ड, शांतला से रकड़, शांतला से बुढार वाया साई रोड तथा टुटरू से कलोह मार्गों का उपयोग किया जाएगा।

उपायुक्त ने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Related Topics: