बद्दी-नालागढ़ के ट्रक चालकों की मेहनत पर पंजाबी गीत ‘ट्रांसपोर्टिये’ रिलीज
बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र के ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को समर्पित पंजाबी गीत ‘ट्रांसपोर्टिये’ 22 अक्टूबर को बद्दीवुड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। बद्दी वाला जस्सी की ओर से प्रस्तुत इस गीत में ट्रक चालकों की मेहनत, हौसले और पहचान को पंजाबी संगीत के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया गया है। गीत दिन-रात सड़कों पर रहकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले चालकों को समर्पित है।
बीबीएन
गीत में बद्दी-नालागढ़ के ट्रांसपोर्ट कारोबार और इससे जुड़े लोगों की जिंदगी की भावनाओं को स्थान दिया गया है। गायक जस्सी के अनुसार, इसे तैयार करने का उद्देश्य क्षेत्र के ट्रक चालक भाइयों की मेहनत और पहचान को संगीत के जरिये अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। गीत के माध्यम से स्थानीय ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त किया गया है।
बद्दी वाला जस्सी ने बताया कि वह अपने गीत स्वयं लिखते और गाते हैं, जबकि उनकी कंपोजिशन भी खुद ही तैयार करते हैं। उनकी प्राथमिकता आम लोगों की जिंदगी, दुख-दर्द, भावनाओं और संघर्ष से जुड़े विषयों पर गीत बनाना है। वह अपनी रचनाओं के माध्यम से ऐसे लोगों की आवाज सामने लाने का प्रयास करते हैं, जिनकी मेहनत और जीवन से जुड़े पहलुओं को सामान्य तौर पर कम स्थान मिल पाता है।
उन्होंने लोगों से बद्दीवुड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल से जुड़ने की अपील की है, ताकि उनके गीत अधिक लोगों तक पहुंच सकें। जस्सी के मुताबिक, उनका उद्देश्य अपने क्षेत्र के उभरते कलाकारों को भी मंच और अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला सामने रखने और आगे बढ़ने का मौका देने का प्रयास किया जाएगा।