Loading...

त्रिलोकपुर नवरात्रि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले के चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने 7 लाख 82 हजार 760 रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके साथ ही माता के चरणों में 4 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और 5410 ग्राम चांदी भी चढ़ाई गई।

सिरमौर/नाहन

नवरात्रि मेले के पहले चार दिनों में महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56 हजार हो गई है। इस अवधि में भक्तों ने कुल 52 लाख रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके अतिरिक्त चार दिनों में 31 ग्राम सोना और 14 किलो चांदी भी माता को भेंट की गई है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखाई दिए।

श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने नवरात्रि मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। मंदिर आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग, पीने के पानी और भंडारे की उचित व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच मंदिर परिसर में दर्शन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।