लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 21 हजार से ज्यादा की मौत

Ankita | 10 फ़रवरी 2023 at 12:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं और उनसे लाशें निकाली जा रही हैं। तुर्की और सीरिया में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हजार के पार हो गई है। तुर्की के एक शहर डब्ल्यूपीआर में बड़ी संख्या में लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। हजारों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

इस बीच तुर्की और सीरिया में बचाव और राहत कार्य भी तेज कर दिए गए हैं और लगातार मलबे को हटाया जा रहा है। दोनों देशों में आए विनाशकारी भूकंप ने तीन प्राचीन शहरों को पूरी तरह से खंडहर में तब्दील कर दिया है। दक्षिण मध्य तुर्की के अंताक्या शहर की आबादी करीब 2.50 लाख थी।

इस शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। भारत से वायुसेना के विमानों के जरिए बड़ी मात्रा में राहत और चिकित्सा सामग्री भेजी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह संकटग्रस्त सीरिया और तुर्किये की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]