Loading...

Turkey Earthquake: भूकंप की मार झेल रहा तुर्की, अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

बीते दिन तुर्की में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। जिसके चलते तुर्की के साथ-साथ सीरिया में भी झटके महसूस किये गए। इन घातक भूकंपों के कारण अब तक 9000 से अधिक लोग मारे गए हैं। बड़ी तादात में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इस बीच, तुर्की में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, तुर्किये के नूरदगी शहर में ये भूकंप महसूस हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है।

तुर्की और सीरिया में मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू के काम में करीब एक लाख से ज्यादा लोग जुटे हुए हैं। इसमें अलग-अलग देशों की ट्रेंड टीमें भी शामिल हैं। भारत सरकार ने भी रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी है। इसी तरह अमेरिका, चीन समेत कई देशों से दोनों देशों को मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद रेस्क्यू टीम कम पड़ गई है। हालात इतने बुरे हैं कि मलबे के अंदर से जिंदा लोग चीख रहे हैं और उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है।