Loading...

Twitter Blue: ट्विटर ने फिर से शुरू की ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन, अब यूजर्स को इतनी चुकानी होगी कीमत

SAPNA THAKUR • 12 Dec 2022 • 1 Min Read

ट्विटर ने एक बार फिर पेड प्रीमियम वेरिफाइड सर्विस ‘ट्विटर ब्लू’ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा सोमवार यानी आज से इस सर्विस को फिर से शुरू कर दिया गया है। बता दें इससे पहले ट्विटर ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि यूजर्स सोमवार से ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं, ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें।

बता दें कि इस सर्विस को पहले फर्जी अकाउंट्स की समस्या के चलते बंद कर दिया गया था। उधर, कंपनी ने कहा कि यूजर्स अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं, ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें।

आईफोन यूजर्स को चुकाने होंने ज्यादा पैसे
ट्विटर ने शनिवार को इस सर्विस को रिलॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने लिखा, ” हम सोमवार को ट्विटर ब्लू फिर से शुरू कर रहे हैं। यूजर्स को वेब पर सदस्यता के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह और iOS पर ब्लू चेकमार्क सहित यूजर्स फीचर्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए 11 डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।” सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको एडिट ट्वीट, 1080p वीडियो अपलोड रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी।”