बैच आधार पर भरने का निर्णय
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय ने स्टाफ नर्स के 28 पदों को बैच आधार पर भरने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों और बैच के आधार पर यह पद भरे जाएंगे।
रिक्त पदों का विवरण
अनारक्षित वर्ग: 12 पद (दिसंबर 2010 बैच तक)
अनारक्षित ईडब्ल्यूएस: 3 पद (दिसंबर 2012 बैच तक)
एससी श्रेणी: 4 पद (जून 2011 बैच तक)
एससी बीपीएल: 1 पद (दिसंबर 2016 बैच तक)
एससी डब्ल्यूएफएफ: 1 पद (दिसंबर 2017 बैच तक)
ओबीसी श्रेणी: 5 पद (दिसंबर 2012 बैच तक)
ओबीसी बीपीएल: 1 पद (दिसंबर 2014 बैच तक)
एसटी श्रेणी: 1 पद (दिसंबर 2015 बैच तक)
आवेदन की प्रक्रिया
अभ्यर्थी जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 8 जनवरी तक अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। आवेदन के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

