Loading...

गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 27 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र में धार्मिक संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की उचित व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई।

ऊना

हिंदू धार्मिक संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए शुक्रवार को तहसीलदार अम्ब राहुल शर्मा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, सड़कों पर बेसहरा घूम रहे गोवंश की उचित व्यवस्था करने के बारे, इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि संजीव चौहान बजरंगी, भाजपा नेता इंजीनियर रामपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सतवीर, सुरेश सोनी व अन्य मौजूद रहे।