Loading...

जिला ऊना में कांग्रेस को बड़ा झटका, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जरनैल सिंह भाजपा में शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 8 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना में पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस से जुड़े ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जरनैल सिंह ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में हुई इस राजनीतिक गतिविधि को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऊना

जिला ऊना राजनीति में पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब ऊना ब्लॉक कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं गांव सनोली के प्रसिद्ध स्वयंसेवी जरनैल सिंह ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। यह शामिल यता विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में हुई, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।बताया जा रहा है कि लंबे समय से कांग्रेस संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और आपसी गुटबाजी को लेकर असंतोष बना हुआ था।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ना कांग्रेस संगठन की कमजोरी को उजागर कर रहा है। पंचायत चुनावों से पहले इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है। जो कार्यकर्ताओं को सम्मान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देती है।

इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने जरनैल सिंह और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।

Related Topics: