पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने वृद्ध आश्रम में जन्मदिवस पर काटा केक
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने अपना जन्मदिन चढ़तगढ़ स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बुजुर्गों से मुलाकात की।
ऊना
पुलिस अधीक्षक, ऊना श्री सचिन हीरेमठ ने आज अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम चढ़तगढ़ में रह रहे बुजुर्गो के साथ बड़ी सादगी से मनाया। पुलिस अधीक्षक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पत्नी संग वृद्ध आश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गो को फल और मिठाई बांटी, केक काटा ओर कुछ समय उनके संग व्यतीत किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और बुजुर्गो को दी जाने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की।
आश्रम के कर्मचारी द्वारा सफाई ओर व्यवस्था के प्रबंध बारे संतोष व्यक्त किया ओर अपनी तरफ से यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया और लोगों से अपील की कि वह दिल खोल कर ऐसी संस्थाओं का तन मन धन से सेवा करें। इस अवसर पर शम्मी जैन, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सतीश एरी, राजेंद्र, डी आर थिंड, हुक्म चंद, परविंदर शारदा, रत्न चंद एरी, मुख्य तौर पर मौजूद रहे।