NDPS / ऊना में एसटीएफ़ की सख्त कार्रवाई, दुकान से 17.99 ग्राम चिट्टा बरामद
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
NDPS :ऊना के अंब क्षेत्र में एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान से 17.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
ऊना
जिला ऊना के उप मंडल अंब क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आदर्श नगर अंब में एक दुकान पर छापा मारकर 17.99 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने भागमल उर्फ बब्बू पुत्र दर्शन लाल निवासी आदर्श नगर अंब, जो कि बिश्वकर्मा सर्विस पॉइंट नामक दुकान चलाता है, की दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से 17.99 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मन: प्रभावित पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नशे के नेटवर्क से कोई और संबंध तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।