विद्यालय समय के बाद जनगणना कार्य नहीं करेंगे शिक्षक
जिला ऊना में शिक्षकों ने स्कूल समय के बाद जनगणना कार्य करवाने के आदेशों का विरोध जताते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संगठनों ने मांग की कि जनगणना कार्य केवल विद्यालय समय के दौरान ही कराया जाए ताकि शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना में शिक्षकों ने स्कूल समय के बाद जनगणना कार्य करने पर अपना विरोध दर्ज करवाया है। संघ ने कहा है कि स्कूल समय में जनगणना कार्य करवाने से शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए स्कूल समय के बाद जनगणना कार्य संघ को स्वीकार्य नहीं है। मामले को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना व टीजीटी संघ जिला ऊना के पदाधिकारियों ने जनगणना कार्य स्कूल समय के बाद करने के आदेशों के विरोध में ज्ञापन अतिरिक्त उपयुक्त (एडीसी) ऊना को सौंपा है। संघ ने जनगणना कार्य में लगे अध्यापकों को जो समस्याएं आ रही है,बारे विस्तार से जानकारी दी गई। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना व टीजीटी संघ के पदाधिकारियों ने मांग रखी है कि अध्यापकों को स्कूल समय में जनगणना कार्य करने के आदेश जारी किए जाएं।दोनों अधिकारियों ने शीघ्र ही इस विषय पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष संदेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार,अम्व से सुनील कुमार,उना के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,हरोली के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार,अजय कुमार , गगरेट एक से चरणजीत भट्टी,जोल से महेश कुमार तथा टीजीटी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पूनर, महासचिव जरनैल सिंह, राज्य संयुक्त सचिव इंदू शेखर, अम्ब से पवन कुमार, राजीव कुमार,जोल से भगवान दास, गगरेट से रवि दत्त, वन्दना शर्मा उपस्थित रहे।