Loading...

ऊना में 11 अगस्त को इंदिरा ग्राउंड से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

तिरंगे की आन, बान और शान के लिए 11 अगस्त को ऊना में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अगस्त को ऊना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे इंदिरा ग्राउंड ऊना से शुरू होगी।

अंकुश ठाकुर ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा युवाओं में देशप्रेम की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।

अंकुश ठाकुर ने ऊना के सभी राष्ट्रप्रेमी युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे 11 अगस्त को सुबह 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में इंदिरा ग्राउंड पहुंचें और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस भव्य यात्रा का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आइए, तिरंगे की शान में एक साथ कदम बढ़ाएं और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

“तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है—भारत माता का गौरव और हिंदुस्तान की पहचान है।”