Loading...

ऊना जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व पवन लम्बरदार बने जिला परिषद अध्यक्ष, अविनाश मेनन निर्वाचित उपाध्यक्ष

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 9 Hours Ago • 1 Min Read

जिला परिषद ऊना को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया, जिसमें पवन लम्बरदार अध्यक्ष और अविनाश मेनन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई तथा परिणाम घोषित होने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं मिलीं। नवनिर्वाचित नेतृत्व ने जिले के विकास, जनहित और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला परिषद ऊना को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में पवन लम्बरदार जिला परिषद के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि अविनाश मेनन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।निर्वाचन प्रक्रिया प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाइयों का तांता लग गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन लम्बरदार ने सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास की नई दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।वहीं, उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जिला परिषद के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

जिला परिषद के नए नेतृत्व से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।