संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इशिता किशोर ने सीएसई 2022 में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रहे।
चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। आईएएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इतने उम्मीदवारों का चयन……
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट…….
आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।
ये बने हैं टॉपर्स……
1- 5809986 इशिता किशोर
2- 1506175 गरिमा लोहिया
3- 1019872 उमा हरति एन
4- 0858695 स्मृति मिश्रा
5- 0906457 मयूर हजारिका
6- 2409491 गहना नव्या जेम्स
7- 1802522 वसीम अहमद भट
8- 0853004 अनिरुद्ध यादव
9- 3517201 कनिका गोयल
10- 0205139 राहुल श्रीवास्तव
ऐसे करें चेक…….
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें यूपीएससी सीएसई मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





