Loading...

सब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे व्यापारी पर निहोग में चाकू से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सिरमौर जिले के नाहन थाना क्षेत्र में दिल्ली सब्जियां लेकर जा रहे एक व्यापारी पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

नाहन

पुलिस के अनुसार जीत सिंह पुत्र डमर बहादुर निवासी गांव कुडलु, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 1 अगस्त 2026 को अपनी 407 गाड़ी में टमाटर एवं अन्य सब्जियां लेकर मंडीघाट से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ अंकित और भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। रास्ते में तीनों निहोग स्थित एक जनरल स्टोर पर चाय पीने के लिए रुके।

दुकान के बाहर बुलाकर हमले का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान शशिकांत निवासी ग्राम धीरथ, डाकघर बनेठी, तहसील नाहन ने उसे दुकान के बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही शशिकांत ने कथित रूप से नुकीले चाकू से जीत सिंह के बाएं हाथ, पीठ और सिर पर वार कर दिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ केस

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Related Topics: