देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। अस्सी वर्षीय अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वेंकैया नायडू के बाद देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे, ये तस्वीर भी आज साफ हो जाएगी। सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद चुनाव नतीजे भी आज ही आ जाएंगे।
पीएम मोदी ने डाला वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। संसद भवन में मतदान चल रहा है। संसद भवन में मतदान के लिए सांसदों की लंबी कतार लगी है। उपराष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सांसद अपना वोट डालेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 788 वोटर हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





