लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Video / पंचकूला की मेडिकल शॉप में काउंटर तोड़कर घुसी बेकाबू कार, CCTV फुटेज आया सामने

हिमाचलनाउ डेस्क | 28 मार्च 2025 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को एक तेज रफ्तार टीयूवी 300 ने कहर ढाया। ओल्ड पंचकूला में हवा से बातें करती हुई कार एक दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में पांच लोग आए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोर भी है।

पंचकूला में वीरवार को हादसा हुआ है। पंचकूला के माजरी चौक मार्केट में बेकाबू टीयूवी-300 कार दो दुकानों में जा घुसी। कार फास्ट फूड की दुकान को तोड़ते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई। इस हादसे में चार लोग कार की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एबुलेंस से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सेक्टर-21 निवासी बुजुर्ग दौलत राम गोयल (80) और हिमाचल निवासी 14 साल के नवजोत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बुजुर्ग का पैर कटने और सीने में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं नवजोत ने अस्पताल में पहुंचने के 30 मिनट के बाद दम तोड़ दिया। हिमाचल निवासी घायल गुरमीत, पुह लाल और मनिंदर सिंह का इलाज चल रहा है।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक रामगढ़ निवासी बंटी को हिरासत में ले लिया है। कार चालक व उसमें बैठा युवक मौके से भाग गए। सेक्टर-21 निवासी राकेश गोयल की शिकायत पर सेक्टर-2 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल से दर्शन के लिए जा रहे थे
घायल गुरमीत ने बताया कि नवजोत उनका भांजा है। हिमाचल के नालागढ़ से ससुर पुहू लाल, भांजा नवजोत और मनिंदर के साथ कुरुक्षेत्र में स्थित पिहोवा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दोपहर तीन बजे माजरी चौक के पास पहुंचे थे और चाय पीने के लिए फास्ट फूड की दुकान में बैठ गए। कुछ देर बाद अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार रौंदते हुए निकली और मेडिकल स्टोर में बैठे बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए दीवार में जा टकराई। हादसे के बाद देखा तो नवजोत टायरों के नीचे फंसा था। बुजुर्ग कार आगे के हिस्से और दीवार के बीच में फंसा था। उनका पैर अलग हो चुका था।

पिता को बैठाकर गया था खाना खाने
सेक्टर-21 निवासी मेडिकल स्टोर के मालिक राकेश गोयल ने बताया कि दोपहर ढाई बजे दुकान में पिता दौलत राम गोयल को दुकान में बैठाकर खाना खाने घर गया था। दुकान में पिता अकेले थे। हादसे की जानकारी साथ वाली दुकान के लोगों ने फोन पर दी। पहुंचकर देखा तो पिता खून से लथपथ थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
मार्केट में लगे सीसीटीवी में हादसे का वीडियो कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मार्केट की पार्किंग में आई कार से तीन लोग बाहर उतरे। इसके बाद कार में पीछे बैठा युवक ड्राइवर सीट में आया और कार को स्टार्ट किया। कार स्टार्ट होते ही बेकाबू हो गई और चाय की दुकान में बैठे चार लोगों को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई।

मामा के घर में रहता था नवजोत
घायल मामा गुरप्रीत ने बताया कि बहन और जीजा की मौत के बाद भांजा नवजोत उनके साथ रहता था। वह परिवार में अकेला लड़का बचा था। पिता और चाचा उसको साथ लेकर दर्शन कराने के लिए ले जा रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]