Loading...

Vikram Gokhale Passed Away: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, टीवी से सिनेमा तक दिखाया दमदार अभिनय

SAPNA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की दुखद खबर सामने आई है। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चले हुए थे जिनका उपचार पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

82 वर्षीय विक्रम गोखले ने ना केवल टीवी बल्कि मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

26 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं।

कलाकारों की फैमली से रखते थे ताल्लुक
बॉलीवुड और छोटे पर्दे के अलावा विक्रम ने मराठी थिएटर का भी नाम कमाया। उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी थिएटर और फिल्मों के अभिनेता थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली अभिनेत्री बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले भी फिल्मों से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार के रूप में काम किया था।