Loading...

आधार शिविर / नया आधार बनवाना या सुधार करना है? संगडाह और राजगढ़ में लगेंगे विशेष शिविर, जानें पूरी डिटेल!

हिमाचलनाउ डेस्क • 8 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

नाहन, 08 जनवरी: जनता की सुविधा के लिए विकास खंड संगडाह और राजगढ़ में 9 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने दी। इन शिविरों का उद्देश्य आधार से जुड़ी सेवाएं लोगों के नजदीक पहुंचाना है।

शिविरों की तिथियां और स्थान

  • संगडाह विकास खंड
    • ग्राम पंचायत सेर तंदुला: 9 से 12 जनवरी
  • राजगढ़ विकास खंड
    • ग्राम पंचायत टिक्कर: 15 से 20 जनवरी
    • ग्राम पंचायत शलाणा: 21 से 25 जनवरी
    • ग्राम पंचायत छोगटाली: 26 से 31 जनवरी

लाना चेता आधार केंद्र रहेगा बंद

अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के दौरान प्रवीण कुमार द्वारा संचालित आधार केंद्र, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाना चेता में कार्यरत है, अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

नागरिकों से अपील

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि शिविरों में सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। साथ ही, निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं।