18 जरूरतमंद परिवारों को 1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक
18 जरूरतमंद परिवारों को 1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक
ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में 18 परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान कुल 1 लाख 25 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
विधायक विवेक शर्मा ने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक कर्तव्य है। समाज के जरूरतमंद वर्ग को मुश्किल समय में सहारा देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में कुछ राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।