लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Women’s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम 7वीं बार बनी एशियाई चैंपियन, श्रीलंका को हराया

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2022 at 3:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपनी दबंगई साबित कर श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से बुरी तरह हराया है। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम 7वीं बार एशियाई चैंपियन बन गई है। शनिवार को महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया।

इस दौरान भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच आठ विकेट से जीत लिया।

श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार खिताब जीता है, जबकि बड़ी बात ये है कि अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं। यानी एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है। एक सीजन बांग्लादेश ने पिछली बार ही जीता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]