Loading...

अधूरी चुनावी गारंटियों पर अमर सिंह का निशाना, मुख्यमंत्री सुक्खू से जवाब की मांग

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 24 Feb 2026, 7:36 PM | Updated: 24 Feb 2026, 7:36 PM 1 min read

उपमंडल संगड़ाह के बुजुर्ग अमर सिंह ने प्रदेश सरकार की अधूरी चुनावी गारंटियों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घोषित वादों को समय पर पूरा न किए जाने से जनता में निराशा है।

सिरमौर/संगड़ाह

चौथे वर्ष में भी पूरी नहीं हुई गारंटियां

“मामा जी” के नाम से प्रसिद्ध अमर सिंह ने कहा कि पहली कैबिनेट में घोषित गारंटियों को चौथे वर्ष में भी पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि जनता को जो वादे किए गए थे, वे अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।

वीरभद्र सिंह के कथन का किया उल्लेख

अमर सिंह ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह ने पहले ही नेतृत्व को लेकर चेताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए लोकलुभावन गारंटियां दी गईं, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं था।

राशन, पेंशन और महिला गारंटी का मुद्दा

उन्होंने पहले भी राशन डिपुओं में महंगे दामों पर उपलब्ध मक्की आटा, पेंशन समय पर जारी न होने तथा महिलाओं को ₹1500 देने की गारंटी पूरी न होने जैसे मुद्दों को उठाया था। उनका कहना है कि इन विषयों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार सक्रिय

ग्रामीणों के अनुसार अविवाहित अमर सिंह अपने भाई की बेटियों का पालन-पोषण कर रहे हैं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं।