Loading...

आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को समय पर वेतन नहीं दे रही केंद्र सरकार

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को पिछले कई माह से केंद्र सरकार की तरफ से आने वाला मानदेय समय पर पूरा नहीं मिल रहा है। एक तरफ तो केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को दिन-रात घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करते हैं। उन्हीं वर्कर्स और हेल्पर को पिछले लंबे समय से किश्तों मे वेतन मिल रहा है।

यह बात आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर फेडरेशन ऑफ इंडिया संबंधित सीटू की जिला महासचिव वीना शर्मा,अध्यक्ष नीलम शर्मा, पांवटा साहिब की प्रोजेक्ट महासचिव देवकुमारी, अध्यक्ष इंदु तोमर, नाहन प्रोजेक्ट की अध्यक्ष शीला ठाकुर, सराहां प्रोजेक्ट की अध्यक्ष शामा, महासचिव किरण भंडारी, संगड़ाह की अध्यक्ष किरण ठाकुर और राजगढ़ की अध्यक्ष शाशी ठाकुर और कमलेश लता ने कही।

यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विभाग को इस बारे में सूचित किया जा चुका है। मगर विभाग की तरफ से इस पर कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की जाती। सीटू से संबंधित यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जैसा कि आए दिन आप देख रहे हैं कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर पर सरकार दिन-रात हमले कर रही है।

इस योजना को खत्म करने की पुरी साजिश रच रही है। मगर संगठन के दबाव के चलते अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा नियमित आने वाला बजट समय से नहीं भेजा जा रहा है।

इन्हीं कोशिशों को नाकाम करने के लिए 28 अप्रैल को अधिवेशन कर आंगनबाड़ी वर्कर को समय से वेतन न देने वाली सरकार को हटाने का आव्हन किया जायेगा। यूनियन का मानना है कि सरकार की गलत नीतिया और नरेंद्र मोदी सरकार आंगनबाड़ी और आईसीडीएस पर निरंतर हमले कर रही है, जिसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।