लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईटीआई दाड़ी में कैंपस इंटरव्यू में 54 युवाओं का नौकरी के लिए चयन

PARUL | 19 सितंबर 2024 at 9:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में वीरवार को कार इंडिया लिमिटेड की ओर से कैंपस साक्षात्कार लिया गया इसमें 54 प्रशिक्षुओं का चयन विभिन्न पदो के लिए किया गया है।


यह जानकारी राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेश पुरी ने देते हुए बताया कि साक्षात्कार में कुल 63 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया है तथा चयनित प्रशिक्षुओं को होंडा कार इंडिया लिमिटेड के एचआर सलाहाकार दीपक राजपूत ने नियुक्ति पत्र भी वितरित किए तथा चयनित उम्मीदवारों को हांेडा कार इंडिया लिमिटेड राजस्थान उद्योग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेश पुरी ने कहा कि आईटीआई परिसर में कैंपस इंटरव्यू नियमित तौर पर आयोजित करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्लेसमेंट सेल को भी मजबूत किया जा रहा है तथा संस्थान में युवाओं को उद्योगों की डिमांड के अनुसार प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]