Loading...

यूएई में हैवी ड्राइवर भर्ती का मौका, हिमाचली युवा 12 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Mar 2026 • 1 Min Read

प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूएई में हैवी ड्राइवर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

बिलासपुर

सरकार के माध्यम से विदेश रोजगार का अवसर

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारी वाहन चालक के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) को अधिकृत किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा निर्धारित

इन पदों के लिए भारी वाहन चालक लाइसेंस अनिवार्य है। फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 24 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना भी आवश्यक है।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 2400 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा और रहने की सुविधा कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।

निर्धारित शुल्क देना होगा

चयनित उम्मीदवारों से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 35,400 रुपये की राशि ली जाएगी, जिसमें सेवा शुल्क, जीएसटी और चिकित्सा शुल्क शामिल है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: