आईटीआई नाहन में कबड्डी के फाइनल मैच में सोलन ने मंडी को हराया
33वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कल डीसी सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे समापन
HNN/ नाहन
आईटीआई नाहन में चल रही 33वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के तीसरे दिन कबड्डी के फाइनल मैच में सोलन ने मंडी को हराया। इसके बाद वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंबा ने बिलासपुर को हराया।

वहीं खो-खो के पहले मैच में सिरमौर ने हमीरपुर को हराया। खो-खो के दूसरे मुकाबले में चंबा ने किन्नौर को हराया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में चंबा ने ऊना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबॉल में ही मंडी ने सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि कल 20 अप्रैल 2024 को उपरोक्त राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सुमित खिमटा उपायुक्त जिला सिरमौर के द्वारा कर दिया जाएगा।