Loading...

सड़क मरम्मत कार्य के चलते सदवां–कालेश्वर मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 12 Mar 2026, 9:09 PM | Updated: 12 Mar 2026, 9:09 PM 0 min read

कांगड़ा जिले में सड़क मरम्मत कार्य के चलते सदवां से कालेश्वर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। प्रशासन ने इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

कांगड़ा/धर्मशाला

31 मार्च तक रहेगा मार्ग बंद

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रागपुर उपमंडल के अंतर्गत सदवां से कालेश्वर रोड को 13 मार्च से 31 मार्च तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने की अधिसूचना जारी की है।

पेवर ब्लॉक लगाने का किया जाएगा कार्य

प्रशासन के अनुसार इस अवधि के दौरान इस मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यातायात को अस्थायी रूप से रोकना आवश्यक है।

इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकेंगे उपयोग

वाहनों की आवाजाही के लिए गोपीपुर–चामुखा रोड, कलोहा–प्रागपुर–ढलियारा–डाडा सिब्बा–संसारपुर टैरेस रोड तथा सदवां–चंबा पत्तन मार्गों का उपयोग किया जा सकेगा।