Loading...

आज दिवाली के दिन बेंगलुरु में होगा भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला

By Ankita Published: 12 Nov 2023, 10:58 AM | Updated: 12 Nov 2023, 10:58 AM 1 min read

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (12 नवंबर) आखिरी ग्रुप मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारत और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

इसी दिन दिवाली भी है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स को डबल रोमांच देखने को मिल सकता है। दिवाली पर विराट कोहली अपने बल्ले से धमाका करने को तैयार हैं। साथ ही वो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ने के बेहद करीब हैं।

यह है दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

नीदरलैंड्स की टीम: स्कॉट मैक्स ओ डॉड/विक्रमजीत सिंह, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रोएलोफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन

Tags: