लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा

Ankita | 10 अप्रैल 2024 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित

HNN/ चंबा

लोकसभा नर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राहुल चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाओं में तैनात कर्मियों, अग्निशमन विभाग, राज्य परिवहन निगम के लोकल रूट को छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर्स, राज्य दुग्ध संघ तथा सहकारी दुग्ध सभाओं के दुग्ध वितरण सेवाओं से संबंधित कर्मचारी, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर और टर्नर, राज्य विद्युत बोर्ड से इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल कर्मियों को पोस्ट बैलट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को नोडल अधिकारी चयनित किया गया है। सूचीबद्ध विभागों से आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को 12डी फॉर्म भरने के पश्चात विभागीय नोडल अधिकारी के माध्यम संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को भेजना होगा। संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा कर्मियों को पोस्ट बैलट पेपर जारी किया जाएगा।

बैठक में उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। साथ में उन्होंने संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सेवाओं में तैनात अब्सेंटी वोटर्स की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी बताया कि 12डी फॉर्म भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]