Loading...

ऊना के टहलीवाल में पुलिस ने नाके के दौरान कार से पकड़ी 16.97 ग्राम हेरोइन, आरोपी मौके पर गिरफ्तार

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 13 Apr 2025, 12:28 PM | Updated: 13 Apr 2025, 12:28 PM 1 min read

ऊना

पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान की बरामदगी, आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज

नाके के दौरान कार से मिली हेरोइन
जिला ऊना के थाना टहलीवाल की पुलिस ने नाके के दौरान एक कार की तलाशी के दौरान 16.97 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

मौके पर ही आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार में सवार आरोपी व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (ND&PS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था।