लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में रोटरी चौक पर प्रवासी मजदूरों की भिड़ंत, सड़क जाम

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

ऊना के रोटरी चौक पर वीरवार सुबह प्रवासी मजदूरों के बीच भिड़ंत हो गई। दिहाड़ी मजदूरी के लिए इकट्ठा हुए मजदूरों में बहस शुरू हुई और जल्द ही मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सब्जी के क्रेट फेंके, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि रोटरी चौक के आसपास सुबह के समय दिहाड़ी मजदूरी के लिए कई मजदूर इकट्ठा होते हैं और उनके बीच कई बार दिहाड़ी लगाने से लेकर पैसों को लेकर विवाद होता है। पुलिस को सूचना मिलने पर एहतियातन टीम को वहां भेजा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने सुबह के समय रोटरी चौक के आसपास सतर्कता बढ़ाने का फैसला किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोटरी चौक पर ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]