Loading...

ऊना-हमीरपुर हाईवे पर दो युवकों की मौत

By NEHA Published: 13 Oct 2024, 2:08 PM | Updated: 13 Oct 2024, 2:08 PM 1 min read

HNN/ऊना

ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बंगाणा लठियाणी के मध्य कोटला सतसंग घर के नजदीक हुआ। मृतकों की पहचान दानिश राणा और सागर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर एचपी 67 ए 6631 बंगाणा से लठियाणी की तरफ जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल नंबर एचपी 22 सी 0335 बंगाणा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक संजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हादसा ऊना-हमीरपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा की चिंता को बढ़ाता है।